द्रोपदी के अलावा और भी थी पांडवों की पत्नियां, जानिए पांडवों की पत्नियों और पुत्रों के बारे में


ये तो सभी जानते हैं कि द्रौपदी पांचों पांडव की पत्नी थी। मगर ये कम ही लोगों को पता है कि द्रौपदी के पुत्र और पांडवों के अन्य पुत्र व पत्नियों के नाम क्या थे। आइए सबसे पहले जानते हैं द्रोपदी से पैदा हुए पांचों पांडवों के पुत्रों के नाम और पांडवों की अन्य पत्नियों और पुत्रों के बारे में ….

पांडवों की पहली पत्नी – द्रौपदी 
द्रौपदी ने पांच पांडवों से विवाह किया था। उन्होंने एक-एक वर्ष के अंतराल से पांचों पांडव के एक-एक पुत्र को जन्म दिया था। द्रौपदी से जन्मे युधिष्ठिर के पुत्र का नाम प्रतिविन्ध्य था। भीमसेन से हुए पुत्र का नाम सुतसोम था। अर्जुन के पुत्र का नाम श्रुतकर्मा था। नकुल के पुत्र का नाम शतानीक था और सहदेव के पुत्र का नाम श्रुतसेन था।
पांच पांडवों की अन्य पत्नियां
1. युधिष्ठिर – युधिष्ठिर की दूसरी पत्नी देविका थी। देविका से धौधेय नाम का पुत्र था।
2. अर्जुन– द्रौपदी के अलावा अर्जुन की सुभद्रा, उलूपी और चित्रांगदा नामक तीन और पत्नियां थीं। सुभद्रा से अभिमन्यु, उलूपी से इरावत, चित्रांगदा से वभ्रुवाहन नामक पुत्रों का जन्म हुआ।
3. भीम-द्रौपदी के अलावा भीम की हिडिम्‍बा और बलंधरा नामक दो और पत्नियां थीं। हिडिम्‍बा से घटोत्कच और बलंधरा से सर्वंग का जन्म हुआ।
4. नकुल -द्रौपदी के अलावा नकुल की करेणुमती नामक पत्नी थीं। करेणुमती से निरमित्र नामक पुत्र का जन्म हुआ।
5. सहदेव – सहदेव की दूसरी पत्नी का नाम विजया था जिससे इनका सुहोत्र नाम का पुत्र हुअा।
Previous
Next Post »
0 Komentar