साधुओं की धुनी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य



साधुओं से जुड़ी कई ऐसी चीजें हैं जो हमेशा लोगों के आकर्षण का केंद्र रहती हैं जैसे- साधुओं द्वारा जलाई गई धुनी। ये धुनी साधुओं की जीवन शैली का अभिन्न अंग है। इससे जुड़े कई तथ्य हैं जो आम लोग नहीं जानते। आज हम आपको साधुओं की धुनी के बारे में कुछ खास बातें बता रहे हैं-

1. किसी भी साधु द्वारा जलाई गई धुनी कोई साधारण चीज़ नहीं होती है। इसे सिद्ध मंत्रो से शुभ मुहूर्त में जलाया जाता है।

2. कोई भी साधु धुनी अकेले नहीं जला सकता। इसके लिए उसके गुरु का होना जरुरी होता है।

3. धुनी हमेशा जलती रहे, यह जिम्मेदारी उसी साधु की होती है। इस कारण उसे हमेशा धुनी के आसपास रहना पड़ता है।

4. अगर किसी कारण साधु कहीं जाता है तो उस समय धुनी के पास उसका कोई सेवक या शिष्य रहता है।

5. साधुओं के पास जो चिमटा होता है, वह वास्तव में धुनी की सेवा के लिए होता है। उस चिमटे का कोई और उपयोग नहीं किया जाता है।

6. ऐसी मान्यता साधु धुनी के पास बैठकर कोई बात कहता है, कोई आशीर्वाद देता है तो वह जरूर पूरा होता है।

7. नागा साधु जब यात्रा पर जाते है, तब धुनी नहीं होती, लेकिन जैसे ही कहीं डेरा जमाते है, वहां सबसे पहले धुनी जलाते है।
Previous
Next Post »
0 Komentar